गरीब परिवार के लिए डा. एसपीएस ओबराय बने मसीहा, बनाकर दिया नया मकान Ropar News

ब्लाक के गांव अबियाना में एक गरीब परिवार के लिए एसपी ओबराय मसीहा बन कर सामने आए। उन्होंने एक विधवा जो नेत्रहीन होने के साथ तीन लड़कियों की मां है को मकान बनाकर उसे मकान की चाबियां प्रदान की हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 10:23 AM (IST)
गरीब परिवार के लिए डा. एसपीएस ओबराय बने मसीहा, बनाकर दिया नया मकान Ropar News
मकान बनाकर उसे मकान की चाबियां प्रदान करते हुए एसपी आेबराय।

नूरपुरबेदी, जेएनएन। ब्लाक के गांव अबियाना में एक गरीब परिवार के लिए एसपी ओबराय मसीहा बन कर सामने आए। उन्होंने एक विधवा जो नेत्रहीन होने के साथ तीन लड़कियों की मां है, को मकान बनाकर उसे मकान की चाबियां प्रदान की हैं। इंटरनेशनल क्लब आनंदपुर साहिब मनजीत सिंह अबियाना ने डा. एसपीएस ओबराय को उक्त महिला के दुर्दशा की कहानी बताई थी, जिसके बाद एसपी मनजीत सिंह ने महिला के घर का दौरा किया। उन्होंने घर के नर्माण करवाने की जिम्मेदारी मनजीत सिंह अबियाणा की लगा दी। गत दिनों मकान मुकम्मल होने उपरांत वीरवार को डा. ओबराय गांव अबियाना आए और उन्होंने उक्त गरीब नेत्रहीन महिला को मकान की चाबियां प्रदान की।

उन्होंने कहा कि महिला से जो वादा किया था , उसे वह दीपावली का गिफ्ट दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद परिवार को बिना मकान और बिना रोटी के रहने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले गरीब महिला के घर में सुखमणी साहिब के पाठ का भोग डाला गया। जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि डा. ओबराय ने हमेशा गरीब लोगों की मदद की है।

इस मौके डा एसपी सिंह ओबराय को नगर निवासियों और ढाडी सभा आनंदपुर साहिब ने इस महान सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. आरएस अटवाल डायरेक्टर हेल्थ सर्विस, जिला अध्यक्ष जेके जग्गी, गुरबीर सिंह ओबराय, अश्वनी खन्ना, इंटरनेशनल ढाडी ज्वाला सिंह पतंगा, पूर्व सरपंच शीतल सिंह, पवन कुमार, मनजीत सिंह अब्याणा, अमनदीप सिंह अब्याणा, ध्यान सिंह, दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, जोगिंदर सिंह व महिला मंडल के अध्यक्ष जसबीर कौर भी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी