गुरुघर के दर्शनों के लिए आई महिला से छेड़छाड़

आनंदपुर साहिब पुलिस थाना आनंदपुर साहिब में अपने पति के साथ गुरुघरों के दर्शनों के लिए आई एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 10:24 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:22 AM (IST)
गुरुघर के दर्शनों के लिए आई महिला से छेड़छाड़
गुरुघर के दर्शनों के लिए आई महिला से छेड़छाड़

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब

पुलिस थाना आनंदपुर साहिब में अपने पति के साथ गुरुघरों के दर्शनों के लिए आई एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान जसपिदर सिंह वासी आनंदपुर साहिब के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने बताया कि जिला मानसा के भीखीथाना के साथ संबंधित एक दंपती आनंदपुर साहिब में गुरुघरों के दर्शनों के लिए आया था। इस दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दीवान हाल में एक व्यक्ति ने महिला के साथ रात के समय बदसलूकी और छेड़खानी की। इसकी शिकायत दंपति द्वारा पुलिस चौकी आनंदपुर साहिब में दी गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित आरोपित जसपिदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ धारा 354 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी