कुराली कीरतपुर टोल सड़क पर चाल साल बाद डाली जा रही लुक

सोलखियां टोल प्लाजा की कुराली कीरतपुर सड़क वाली कंपनी ने इस सड़क पर अब लेयर डालनी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:17 PM (IST)
कुराली कीरतपुर टोल सड़क पर चाल साल बाद डाली जा रही लुक
कुराली कीरतपुर टोल सड़क पर चाल साल बाद डाली जा रही लुक

जागरण संवाददाता, रूपनगर : सोलखियां टोल प्लाजा की कुराली कीरतपुर सड़क वाली कंपनी ने इस सड़क पर अब लेयर डालनी शुरू कर दी है। कंपनी ने 2016 में यह लेयर डालनी थी, लेकिन बिना लेयर डाले ही टोल इकट्ठा करती रही। आप नेता और सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने आरटीआइ एक्ट के तहत मामले का पर्दाफाश करने के बाद कंपनी को 30 करोड़ का जुर्माना भी पड़ा था। इस उपरांत चड्ढा द्वारा आम आदमी पार्टी की टीम को साथ टोल पर धरना भी दिया गया था। इस उपरांत कंपनी ने सड़क पर लेयर डालनी शुरू कर दी है।

दिनेश चड्ढा, सरपरस्त भाग सिंह मैदान, दलजीत कौर प्रधान महिला विग, रजिदर सिंह घनौला, सुदीप विज्ज ने कहा कि कंपनी के पास से जुर्माने की वसूली भी होनी चाहिए। क्योंकि कंपनी ने लेयर चार साल लेट डाली है।

chat bot
आपका साथी