भाखड़ा बांध के कर्मचारियों को इंटक व संयुक्त मोर्चा ने बताया कार्यक्रम

इंटक महासचिव रहमत अली ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कर्मचारियों के बंद किए गए भत्तों को बहाल करवाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:38 AM (IST)
भाखड़ा बांध के कर्मचारियों को इंटक व संयुक्त मोर्चा ने बताया कार्यक्रम
भाखड़ा बांध के कर्मचारियों को इंटक व संयुक्त मोर्चा ने बताया कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल भाखड़ा मजदूर संघ (इंटक) ने भाखड़ा बांध स्थित गेट मीटिंग करके संयुक्त मोर्चा के साथ यह एलान किया है कि इंटक को मिल चुके भारी समर्थन के चलते अब वे दिन दूर नहीं जब कर्मचारियों के तमाम मसलों व मांगों को हल करवा दिया जाएगा। मोर्चा की सहयोगी यूनियन रेगुलर क्लेरिकल इंप्लाइज यूनियन के मोहन लाल ने कहा कि बीबीएमबी के अस्पताल में चिकित्सा संबंधी आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था करवाने के लिए बीबीएमबी प्रशासन पर फंड जारी करने का दबाव बनाया जाएगा। फाइनांस एंड अकाउंट इंप्लाइज एसोसिएशन के नवीन चंद्र ने कर्मचारियों को संयुक्त मोर्चा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इंटक के महासचिव रहमत अली ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कर्मचारियों के बंद किए गए भत्तों को बहाल करवाएंगे। संघ के प्रधान सुखदेव सिंह, जिला रूप नगर इंटक के प्रधान इकबाल सिंह ने भाखडा बांध में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारियों को मोर्चा के घोषणा पत्र शामिल मागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नरेश रेड, चौधरी जीत राम, नरेंद्र प्रभाकर, संजय, चंदर मोहन, सतपाल सिंह, कमल सेन, रणबीर पटियाल, परमजीत, मनोज वर्मा, हरजीतपाल, शिशु पाल, शिव चरण, विक्त्रम सरीन, भूपेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, कशमीरा सिंह, कुलदीप सिंह, कमाल खान, रोशन लाल, विनोद राणा, बलवीर संगेलिया, दलवीर आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी