मां के दूध का बताया महत्व

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार सीडीपीओ ब्लॉक आनंदपुर साहिब में जगमोहन कौर के दिशा निर्देशों के तहत सर्कल कीरतपुर साहिब की सुपरवाइजर सुरिदर देवी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भटोली में मां के दूध के महत्व के संबंध में विशेष कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:42 PM (IST)
मां के दूध का बताया महत्व
मां के दूध का बताया महत्व

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार सीडीपीओ ब्लॉक आनंदपुर साहिब में जगमोहन कौर के दिशा निर्देशों के तहत सर्कल कीरतपुर साहिब की सुपरवाइजर सुरिदर देवी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भटोली में मां के दूध के महत्व के संबंध में विशेष कैंप लगाया गया। सुपरवाइजर सुरिदर देवी ने बताया कि नव जन्मे बच्चे को पहले छह माह तक मां का दूध ही देना चाहिए। क्योंकि इसमें वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस मौके शमा देवी, परमजीत कौर भटोली एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी