कांट्रैक्ट कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए किया सम्मानित

आनंदपुर साहिब आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव मांगेवाल के प्रसिद्ध समाज सेवी और गोबिद सिंह स्पो‌र्ट्स और कल्चरल क्लब के प्रधान हकीम हरमिदरपाल सिंह मिन्हास ने जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग में कार्य करते कांट्रैक्ट वर्करों को उनकी बेमिसाल सेवाओं के बदले सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 May 2020 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 11:06 PM (IST)
कांट्रैक्ट कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए किया सम्मानित
कांट्रैक्ट कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव मांगेवाल के प्रसिद्ध समाज सेवी और गोबिद सिंह स्पो‌र्ट्स और कल्चरल क्लब के प्रधान हकीम हरमिदरपाल सिंह मिन्हास ने जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग में कार्य करते कांट्रैक्ट वर्करों को उनकी बेमिसाल सेवाओं के बदले सम्मानित किया। मिन्हास ने कहा कि यह वर्कर अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात इस संकट की घड़ी में भी लोगों को घर-घर साफ सुथरा पानी पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने सरकार को अपील की कि इन कांट्रैक्ट कर्मियों को विभाग में शामिल करके रेगुलर किया जाए और पूरे सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाएं जाए। जिससे कि यह वर्कर भविष्य में भी निधड़क होकर अपनी सेवाएं देते रहें। क्योंकि अभी यह कोरोना वायरस का कहर कब तक चलेगा, किसी भी कुछ नहीं पता। इस मौके पर इन कांट्रैक्ट कर्मियों द्वारा हौसला अफजाई के लिए गोबिद सिंह स्पो‌र्ट्स और कल्चरल क्लब के प्रधान हकीम हरमिदरपाल सिंह मिन्हास का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कपिल मैहंदली, रघुबीर सिंह, रजिदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, भुपिदर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी