किसानों का जत्था दिल्ली संघर्ष में हिस्सा लेने रवाना

मजदूर किसान मोर्चा का 38वां जत्था चरनजीत सिंह दलजीत सिंह बड़वा दविदर सरथली की अध्यक्षता में दिल्ली में चल रहे संघर्ष मे हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:40 PM (IST)
किसानों का जत्था दिल्ली संघर्ष में हिस्सा लेने रवाना
किसानों का जत्था दिल्ली संघर्ष में हिस्सा लेने रवाना

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : मजदूर किसान मोर्चा का 38वां जत्था चरनजीत सिंह, दलजीत सिंह बड़वा, दविदर सरथली की अध्यक्षता में दिल्ली में चल रहे संघर्ष मे हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हुआ। मजदूर किसान मोर्चा रूपनगर के ब्लाक अध्यक्ष वीर सिंह बड़वा ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं हो जाते तब तक नूरपुरबेदी ब्लाक से किसानों के जत्थे किसानी संघर्ष के लिए रवाना होते रहेंगे। नेता फौजी मनदीप सिंह व मोर्चा के चरनजीत सिंह बड़वा ने कहा कि जो किसान अपने घर छोड़कर दिल्ली संघर्ष के मैदान में बैठे है, वह कौम के योद्धा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानी संघर्ष को दबाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन किसान पीछे हटने वाले नहीं है।

इस मौके पर अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरविदर सिंह, बलवीर कौर, सरबजीत कौर, मनजीत कौर, हरदीप कौर के अतरिक्त बड़ी में क्षेत्र किसान और महिला किसान दिल्ली संघर्ष के योगदान डालने के लिए रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी