ट्रैक्टर- ट्रालियों पर किसान दिल्ली रवाना

बारिश के बावजूद किसानों के हौसले पस्त नहीं हुए। रूपनगर जिले से 150 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां बनूड़ के लिए रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 12:01 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 12:01 AM (IST)
ट्रैक्टर- ट्रालियों पर किसान दिल्ली रवाना
ट्रैक्टर- ट्रालियों पर किसान दिल्ली रवाना

जागरण संवाददाता, रूपनगर: बारिश के बावजूद किसानों के हौसले पस्त नहीं हुए। रूपनगर जिले से 150 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां बनूड़ के लिए रवाना हुई। 100 के आसपास कारें और इतने ही मोटरसाइकिलों पर किसान दिल्ली कूच के लिए निकले। किसानों ने बारिश और ठंड के बावजूद हौसला नहीं हारा। किसान नेताओं ने जिले से 500 ट्रैक्टर ट्रालियां ले जाने का लक्ष्य रखा था। रूपनगर में टोल प्लाजा से किसान नेता जैलदार सतविदर सिंह चैड़ियां की अगुवाई में 17 कारें और 22 कारें और दर्जनों मोटरसाइकिल बनूड़ के लिए रवाना हुई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं किसान मेवा सिंह गिल भी अपने काफिले के साथ रवाना हुए। मोहन सिंह धमाना की आठ ट्रैक्टर ट्रालियां, सुरजीत सिंह ढेर और दविदर नंगली की अगुवाई में दो ट्रक किसानों को लेकर रवाना हुए। मोरिडा में 40 ट्रैक्टर ट्रालियां, 20 कारें व दर्जनों मोटरसाइकिल रवाना हुए। चमकौर साहिब से 40 ट्रैक्टर ट्रालियों में किसान रवाना हुए। बारिश की वजह से किसानों के टोल प्लाजा पर एकत्र होने में समय लगा और 11 बजे के आसपास किसान यहां से निकले। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों में ही राशन व पानी का प्रबंध किया हुआ है। किसान पूरे जोश के साथ रवाना हुए। सतविदर सिंह चैड़ियां ने कहा कि किसान अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं। उनका संघर्ष जायज है और वो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मेवा सिंह गिल ने कहा कि किसान धरती मां का सपूत है और अपने हक लेना जानता है। केंद्र सरकार किसानों की जायज मांग को नजरंदाज करके बहुत बड़ी गलती कर रही है। ये संघर्ष पूरे देश का संघर्ष बन गया है। इसे केंद्र सरकार हलके में न ले। उधर, सुबह से ही सोलखियां टोल प्लाजा पर सुबह से भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई थी।

chat bot
आपका साथी