स्व. इंदिरा गांधी के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्करों ने भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 04:41 PM (IST)
स्व. इंदिरा गांधी के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प
स्व. इंदिरा गांधी के बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, नंगल

देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्करों ने भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह के आई ब्लॉक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्करों ने ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय साहनी के नेतृत्व में स्व. इंदिरा गांधी की ओर से राष्ट्रहित के लिए किए गए कार्यो को याद कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय साहनी ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से कायम रखी गई देश की प्रगति, शांति तथा खुशहाली को देशवासी कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के अशोक सैनी, सुरेंद्र सिंह पम्मा, दीपक नंदा, सोनिया सैनी, प्रताप सैनी, जगतार सैनी, दौलत राम, पार्षद विद्या सागर, सरत मलिक, केएन शारदा, कपूर सिंह भी मौजूद थे। वहीं अनिल राणा, जीत राम फोरमैन, सतनाम सत्ता, अशोक राणा, दौलत राम, ठेकेदार कांडा, हरभजन सैनी, लखबीर सिंह लक्की, रछपाल सिंह राणा, विजय कौशल, एसडी सैनी, अश्वनी आजाद, धीरेंद्र सभ्रवाल व जेएस वालिया आदि भी इस मौके पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी