बिना पक्षपात शहर का विकास करवाएंगे कांग्रेस के पार्षद

नगर कौंसिल रूपनगर पर कांग्रेस पार्टी का नहीं शहर के लोगों का कब्जा हुआ है और कांग्रेस पार्टी की अगुआई में बनने वाली नई कमेटी पारदर्शिता से काम कर शहर की समस्याओं को दूर करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 05:05 AM (IST)
बिना पक्षपात शहर का विकास करवाएंगे कांग्रेस के पार्षद
बिना पक्षपात शहर का विकास करवाएंगे कांग्रेस के पार्षद

जागरण संवाददाता, रूपनगर: नगर कौंसिल रूपनगर पर कांग्रेस पार्टी का नहीं , शहर के लोगों का कब्जा हुआ है और कांग्रेस पार्टी की अगुआई में बनने वाली नई कमेटी पारदर्शिता से काम कर शहर की समस्याओं को दूर करेगी। यह बातें पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान और रूपनगर विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज बरिदर सिंह ढिल्लों ने पार्टी के जीते हुए 17 पार्षदों और चुनाव हारने वाले चारों उम्मीदवार सहित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं। ढिल्लों ने जनमत देने के लिए शहर के वोटरों का धन्यवाद कर कहा कि कांग्रेस की अगुआई वाली नगर कौंसिल शहर निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। ढिल्लों ने कहा कि जितनी अहमियत लोगों को जीतने वाले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को देंगे, उतनी ही अहमियत चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भी देंगे। उन्होंने जीते हुए सभी पार्षदों से कहा कि शहर में बिना किसी पक्षपात से विकास किया जाए और वार्डों में से हारने वाले उम्मीदवारों का साथ और सलाह भी ली जाए। शहर में सीवरेज, पीने के पानी और निकासी जैसी समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह रूपनगर के आए नतीजों से खुश हैं और उन्होंने रूपनगर हलके विकास के लिए और फंड देने का भरोसा दिया है। ढिल्लों ने जीतने वाले उम्मीदवारो को हारे उम्मीदवारो के घर जाकर चाय पीकर आने के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल को तगड़ा करना और आर्थिक ढांचा सुधारना बड़ा अहम काम है और कांग्रेस के पार्षद इसको बड़ी जिम्मेदारी समझते हुए शहर के भले के लिए काम करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीलम, जपिदर कौर पिका, गुरविदर सिंह बावा, परमजीत कौर, मोहित शर्मा, कुलविदर कौर लाडी, संजय वर्मा, रेखा, अशोक कुमार वाही, पोमी सोनी, किरण सोनी, जसविदर कौर, अमरजीत सिंह जोली, पूनम ककड, सरबजीत सिंह, राजेश कुमार, नीरू गुप्ता व चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। इनके अलावा अलावा व्यापार मंडल के प्रधान परविदरपाल सिंह बिटा, पंजाब कांग्रेस के सचिव अमरजीत सिंह भुल्लर, पंजाब कांग्रेस के वक्ता सुखदेव सिंह, हरिदर सिंह गिल, भरत, मदन गुप्ता, मदन सिंह बैंस, राजेश सहगल, गुरविदर सिंह जग्गी, जरनैल सिंह काबड़वाल, परमिदर पिका, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मेवा सिंह, जिला परिषद मेंबर करम सिंह भंगाला, रमन कपिला व जगीर सिंह भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी