वाटर व‌र्क्स में क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक, 2 कर्मचारी बेहोश

रूपनगर ज्ञानी जैल ¨सह नगर स्थित वाटर व‌र्क्स में क्लोरीन गैस की लीकेज होने से दो अस्थायी कर्मचारी गैस चढ़ने के कारण बेहोश हो गए, जबकि एक गैस के प्रभाव से बच गया। एक कर्मचारी अनिल कुमार को ज्यादा गैस चढ़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:38 PM (IST)
वाटर व‌र्क्स में क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक, 2 कर्मचारी बेहोश
वाटर व‌र्क्स में क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक, 2 कर्मचारी बेहोश

जागरण संवाददाता, रूपनगर

ज्ञानी जैल ¨सह नगर स्थित वाटर व‌र्क्स में क्लोरीन गैस की लीकेज होने से दो अस्थायी कर्मचारी गैस चढ़ने के कारण बेहोश हो गए, जबकि एक गैस के प्रभाव से बच गया। एक कर्मचारी अनिल कुमार को ज्यादा गैस चढ़ गई। सूचना के बाद तुरंत फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लीक क्लोरीन गैस सिलेंडर को पास के पानी की हौदी में गिराया गया, ताकि गैस के प्रभाव से मौके पर मौजूद न आ जाएं और गैस पानी में मिक्स हो जाए। ये हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब रूपनगर वाटर व‌र्क्स में कर्मचारी क्लोरीन गैस का सिलेंडर बदलने लगे। मौके पर पहुंचे सब फायर आफिसर धर¨मदर ¨सह ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तो मौके पर वाटर व‌र्क्स के कर्मचारियों जिन्हें गैस चढ़ी, को मोटर वाले कमरे से बाहर निकाल लिया था तथा उन्हें अस्पताल ले जाया जा चुका था। मौके पर क्लोरीन गैस लगातार सिलेंडर से लीक कर रही थी। उनकी टीम सदस्यों राजीव कुमार, सुख¨वदर ¨सह , हरप्रीत ¨सह ने आक्सीजन युक्त सांस लेने वाला मास्क मुंह पर लगाकर सिलेंडर को उठाकर पास ही पानी की हौदी में गिराया, ताकि गैस का असर हवा में ना रहे और वो पानी में घुस जाए। मौके पर वाटर व‌र्क्स में कई कर्मचारी मौजूद थे जो इसके प्रभाव में आ सकते थे। वहीं, सूचना पाते ही नगर कौंसिल के प्रधान परमजीत ¨सह माक्कड़, ईओ मोहित शर्मा व क्लर्क हरीओम व दीपक कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल जाकर कर्मचरियों का हाल जाना। प्रधान ¨मका ने पहुंचाया अस्पताल उधर, वाटर व‌र्क्स कर्मचारियों के संगठन के प्रधान परितोष कुमार भट्टी ¨मका ने तुरंत बेहोश हुए अनिल कुमार पुत्र अमरनाथ वासी वाल्मीकि मोहल्ला रूपनगर तथा सुशील कुमार पुत्र दिनेश मंडल वासी जेल कालोनी शामपुरा (रूपनगर) को सिविल अस्पताल लेकर गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य हुए। फिलहाल उन्हें आब्जर्वेशन में रखा गया है। ये दोनों एक अन्य साथी निशन ¨सह के साथ क्लोरीन गैस सिलेंडर बदल रहे थे। निशान ¨सह गैस के प्रभाव में आने से बच गया।

chat bot
आपका साथी