युवक की मौत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

मोरिडा पुलिस ने एक व्यक्ति की सड़क हादसे के दौरान हुई मौत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 10:41 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 10:41 PM (IST)
युवक की मौत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
युवक की मौत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा पुलिस ने एक व्यक्ति की सड़क हादसे के दौरान हुई मौत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रमुख हरकीरत सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह पुत्र शरन सिंह वासी वार्ड नंबर एक थाना मोरिडा जिला रूपनगर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका भांजा मनदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह वासी गांव किशनपुरा अपने मोटरसाइकिल (पीबी 23 डब्लयू 9739) पर सवार होकर मोरिडा से अपने गांव किश्नपुरा की ओर जा रहा था। जब वह गांव रत्नगढ़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (सीएच 03 एल 5422) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें मनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल मोरिडा में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने मनदीप सिंह की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां मनदीप सिंह की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी