सिविल जज पर तानी रिवालवर, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

आनंदपुर साहिब आनंदपुर साहिब अदालत में तैनात सीनियर सिविल जज सचिल बब्बर पर सफर के दौरान रिवॉल्वर ताने जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 10:15 PM (IST)
सिविल जज पर तानी रिवालवर, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
सिविल जज पर तानी रिवालवर, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब अदालत में तैनात सीनियर सिविल जज सचिल बब्बर पर सफर के दौरान रिवॉल्वर ताने जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया

है। इस संबंधी एसएसपी स्वप्न शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सीनियर सिविल जज सचिल बब्बर अपने परिवार सहित देर रात अपनी कार में रूपनगर से आनंदपुर साहिब की ओर आ रहे थे कि रास्ते में भरतगढ़ के पास एक कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जज की गाड़ी का पीछा किया गया जिसके बाद उक्त अज्ञात व्यक्तियों ने जज के उपर रिवॉल्वर तान दी। वहां से जैसे तैसे सुरक्षित निकले जज ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 307,506 तथा असला कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस संबंधी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी