प्रदेश भाजपाध्यक्ष पर हमला करने के विरोध में भड़के भाजपा कार्यकर्ता

रूपनगर पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के समक्ष महाराजा रणजीत सिंह बाग में धरना प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 11:56 PM (IST)
प्रदेश भाजपाध्यक्ष पर हमला करने के विरोध में भड़के भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश भाजपाध्यक्ष पर हमला करने के विरोध में भड़के भाजपा कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, रूपनगर: पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के समक्ष महाराजा रणजीत सिंह बाग में धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटों के भीतर आरोपितों को काबू नहीं किया गया, तो भाजपा संघर्ष को उग्र रूप दिया जाएगा। धरने के बाद जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय की तरफ जब रोष मार्च निकालना शुरू किया, तो वहां पहले से गेट बंद कर तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल सहित नंगल भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, रूपनगर मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर जैन के साथ पुलिस जवानों ने काफी बहस की तथा उन्हें अंदर जाने रोक दिया। इस पर उन्होंने गेट पर पंजाब सरकार सहित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके जिला अध्यक्ष जितेंद्र अठवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। पंजाब में अवैध माइनिग व जहरीली शराब जैसे कई गंभीर मुद्दे लगातार उठ रहे हैं, जिनको रोकने में पंजाब सरकार असफल रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पंजाब सरकार कुछ किराए के गुंडों को किसानों के बीच भेज रही है, जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके जिला रूपनगर भाजपा प्रभारी सुशील पिकी सहित जन प्रतिनिधि डा. परमिदर शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष डा. जीवन, मोर्चा महामंत्री अजय मेहंदी, उपाध्यक्ष एडवोकेट सतवीर राणा, मंडल अध्यक्ष नंगल राजेश चौधरी, एडवोकेट राकेश मड़कन, मंडल अध्यक्ष कुंवर पोसवाल, ईश्वर चंद्र सरदाना, दिनेश जोशी, रूपनगर मंडल अध्यक्ष राजेश्वर जैन, भारतीय जनता पार्टी महामंत्री रमन जिदल, उपाध्यक्ष हरमिदर सिंह वालिया, निवर्तमान पार्षद रचना लंबा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा वर्कर भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी