झगड़ों में चार व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिला रूपनगर के अलग-अलग गांवों में हुए झगड़ों में चार व्यक्ति घायल हो गए। उन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 01:00 AM (IST)
झगड़ों में चार व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
झगड़ों में चार व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिला रूपनगर के अलग-अलग गांवों में हुए झगड़ों में चार व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत ¨सह पुत्र जसपाल ¨सह वासी गांव बहरामपुर (रूपनगर) ने बताया कि वह घर पर खाना खा रहा था। उसी समय गांव के पांच व्यक्तियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इसी प्रकार दूसरे झगड़े में घायल मनदीप ¨सह पुत्र मनजीत ¨सह वासी गांव बहरामपुर (रूपनगर) ने बताया कि वह शाम को खाना खाने के उपरांत अपने मौसी के लड़के के साथ घूमने गया था। घर से थोड़ी दूर जाते ही छह-सात व्यक्तियों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इसी प्रकार चरन ¨सह पुत्र रौणकी गांव बडाली (रूपनगर) ने बताया कि वह शाम को अपने घर पर खाना खा रहा था। इस दौरान उसके पोते ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

भाई ने कस्सी से किया वार, जख्मी

इसी प्रकार सिविल अस्पताल में भर्ती हर¨वदर ¨सह पुत्र अजीत ¨सह निवासी गांव चतामली (रूपनगर) ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रहा था। तब उसी के भाई ने साजिश के तहत उस पर कस्सी से वार कर घायल कर दिया। हर¨वदर ¨सह का अस्पताल में उपचार जारी है। इन झगड़ों संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी