गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बांटे तुलसी के 150 पौधे

भारतीय संस्कृति वेद पुराणों में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में तुलसी के पौधे बाटकर लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:28 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:28 AM (IST)
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बांटे तुलसी के 150 पौधे
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बांटे तुलसी के 150 पौधे

जागरण संवाददाता, नंगल : भारतीय संस्कृति वेद पुराणों में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में तुलसी के पौधे बाटकर लोगों को जागरूक किया गया। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर केके सूद ने शिवालिक एवेन्यू के फेस वन बी में कैप्टन अमोल कालिया पार्क के निकट तुलसी के 150 पौधे निश्शुल्क बाटने के मौके पर यह बताया कि तुलसी के पत्तों का रोजाना सेवन हमें एक नहीं कई बीमारियों से बच सकते हैं। तुलसी के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। धार्मिक प्रवृत्ति से भी घरों में भक्ति में वातावरण बना रहता है। उन्होंने बताया कि वे कई वषरें से अपने आवास पर तुलसी व नीम के पौधे तैयार करके बाटते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन खानपान में तुलसी, हल्दी व अदरक आदि का प्रयोग करके हम रोगमुक्त बन सकते हैं। आने वाले दिनों में भी तुलसी के 1500 पौधे बाटने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर समाज सेवक राजेश वासुदेवा, राजीव खन्ना, मानव खन्ना, पंकज वासुदेवा, रमन कुमार, दीपक नंदा, जगदीश शर्मा, कुलदीप कैरों, सतीश चोपड़ा, पीएस सैनी, एच आर सैनी, बीके सैनी, डॉ बीके शर्मा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी