दो युवक चौथी कक्षा के बच्‍चे से कर रहे थे कुकर्म, तबीयत बिगड़ी

पटियाला में दो लड़के दो माह से चौथी कक्षा के एक बच्‍चे को अपनी हवस का श्‍ािकार बना रहे थे। वे डरा-धमका कर उससे कुकर्म कर रहे थे। इससे बच्‍चे की तबीयत बिगड़ गई तो उसके माता-पिता को इस बारे में पता चला। बच्‍चे का इलाज चल रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2016 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2016 11:03 AM (IST)
दो युवक चौथी कक्षा के बच्‍चे से कर रहे थे कुकर्म, तबीयत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, पटियाला। दो लड़के चौथी कक्षा में पढ़न वाले एक बच्चे को डरा-धमका कर दो महीने से उससे कुकर्म कर रहे थे। व उसे इस बार में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देते थे। लगातार कुकर्म किए जाने के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ गई तो उसके परिजनों को इस बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। बच्चे का इलाज किया जा रहा है। कुकर्म करने वालों में एक नाबालिग है।

मामला थाना त्रिपड़ी टाउन के अधीन रणजीत नगर सियोणा चौक क्षेत्र का है। बच्चे के माता-पिता ने इस सबंध में पुलिस में शिकायत दी है। पीडित बच्चा सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा मं पढ़ता है। छात्र के माता-पिता ने बताया कि उसके मोहल्ले को दो लड़के दो महीने से उसके पुत्र के साथ कुकर्म कर रहे थे। एक लड़के की उम्र करीब 20-21 वर्ष है और दूसरे की उम्र 15-16 वर्ष है।

पढ़ें : मंदबुद्धि बच्ची को बनाते रहे हवस का शिकार, बनाया गर्भवती

पुलिस को दी श्ािकायत में उन्होंने कहा कि दोनों लड़के जान से मारने की धमकी देकर बच्चे से कुकर्म करते थे। वे इस बारे में उेस किसी को न बताने को ताकीद करने काे कहते थे। बच्च उनकी धमकियों से डर गया और उसने किसी को यह जानकारी नहीं दी। वह उनके कहने पर उनके पास जाता रहा। दोनों लए़के जब मन चाहता था उसे बुला लेते थे ओर उससे कुकर्म करते थे।

पढ़ें : अस्पताल में बुजुर्ग कर्मी ने लड़की से कहा-ब्लू फिल्म देखोगी, फिर क्या हुआ पढ़ें

लगातार कुकर्म किए जाने के कारण पिछले दिनाें बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद माता-पिता को पूरे मामले की पता चला। पूछताछ करने पर उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।इसके बाद वे उसे राजिंदरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज जारी है।

दो के खिलाफ मामला दर्ज : जतिंदर
मामले की जांच कर रहे त्रिपड़ी टाउन थाने के एएसआइ जतिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के ख्रिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक अन्य लड़के के साथ भी ऐसी हरकत

बताया जाता है कि दोनों युवक मोहल्ले के ही एक अन्य बच्चे के साथ भी ऐसी ही हरकत करते रहे हैं। उस बच्चे का परिवार बदनामी के डर से सामने नहीं आया है। उस बच्चे का इलाज की एक निजी अस्पताल में हो रहा है। एएसआइ जतिंदर कुमार ने कहा कि दूसरे मामले की उनके पास कोई शिकायत नहीं है।

chat bot
आपका साथी