मुंबई आतंकी हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि

मानव सेवा परिषद ने मुंबई में आतंकी हमले में मारे गए लोगों और शहीदो को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 03:56 PM (IST)
मुंबई आतंकी हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई आतंकी हमले में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, पटियाला : मानव सेवा परिषद ने मुंबई में आतंकी हमले में मारे गए लोगों और शहीदो की याद में लीला भवन चौक में मोमबतियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। संस्था के चेयरमेन भाजपा नेता अजय गोयल ने बताया कि मुंबई में वर्ष 2008 में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ करीब 60 घंटे तक चली थी। देश के इतिहास में 26/11 मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था। इस मौके पंजाब पुलिस और सेना के जवानों में दर्शन सिंह एएसआइ, सूबेदार प्रदीप कुमार, सूबेदार जतिदर सिंह, सिग्नलमैन भूपिंदर सिंह, हवलदार शेखर के साथ संस्था प्रधान अशोक गोयल, कार्यकारी पंजाब प्रधान एडवोकेट सुनीता कथूरिया, भाजपा नेता नछतर सिंह, जगजीत साहनी, बिलमजीत सिंह, हरसाहिब सिंह और अन्य मोजूद थे। इस मौके पर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

chat bot
आपका साथी