गुरु पर्व पर पहुंचने वाली संगत के लिए पुख्ता इंतजाम : धर्मसोत

जंगलात और सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम कराना सराहनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 01:07 AM (IST)
गुरु पर्व पर पहुंचने वाली संगत के लिए पुख्ता इंतजाम : धर्मसोत
गुरु पर्व पर पहुंचने वाली संगत के लिए पुख्ता इंतजाम : धर्मसोत

जागरण संवाददाता, पटियाला : जंगलात और सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम कराना सराहनीय है। पंजाब सरकार ने भी गुरु पर्व पर पहुंचने वाली संगत के लिए पुख्ता प्रबंध किए है। सरकार की ओर से आयोजन एक यादगार होगा। पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की ओर से 550वें प्रकाश पर्व पर कराए गए कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि संगत को गुरु साहिबान के वंड छको, किरत करो पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेजों की ओर से किए जा रहे धार्मिक समारोहों से ही नई पीढ़ी को सबक मिलेगा। सभी को धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सरकार की ओर से 550वें प्रकाश पर्व पर तैयारियां मुकम्मल करने पर उन्होंने कहा कि इस बार करतारपुर कारीडोर से गुरु नानक देव जी के स्थान के दर्शन कर श्रद्धालु न भुलने वाली यात्रा करने वाले है। सरकार ने संगतों की सुविधा के लिए पुरे इंतजाम किये हुए हैं। यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर हाल में आयोजित कार्यक्रम को यादगार बताते हुए उन्होंने गुरू हरकिशन पब्लिक स्कूूल के आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर डा.इंदरप्रीत कौर दर्दी की ओर से गाया हुए शब्द सृजनहार जारी किया गया। शब्द सुनने के बाद जंगलात मंत्री ने कहा कि इस शब्द में प्रदूषण कम करने के लिए वृक्ष लगाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में स्कूल की ओर से तैयार गुरु नानक देव जी पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी