धरना अपने एरिये विच्च ही देनां ऐ

शहर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण न होने पर जहां शहर की संस्थाएं रोष प्रदर्शन और धरना दे चुकीं हैं वहीं पर विपक्ष के नेता भी पीछे नहीं रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:54 AM (IST)
धरना अपने एरिये विच्च ही देनां ऐ
धरना अपने एरिये विच्च ही देनां ऐ

शहर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण न होने पर जहां शहर की संस्थाएं रोष प्रदर्शन और धरना दे चुकीं हैं वहीं पर विपक्ष के नेता भी पीछे नहीं रहे। पार्टी वर्करों के साथ विपक्ष के नेता धरने पर पहुंचे तो उन्होंने मौजूदा विधायक के अधिकार क्षेत्र में ही धरना देकर काम चलाया। सरकार पर डेवलपमेंट में देरी का आरोप लगाते हुए पटियाला शहर को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाले पुल को जल्द पूरा कराने की मांग करते हुए विपक्षी दल ने शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में धरना दिया तो विकास की पैरवी कर रहे कुछ शहरवासियों ने शहर से दूर धरना देने पर सवाल किया तो कुछ नेता कहते सुने गए कि हुण जो पार्टी दा लीडर पावर विच्च है तां उसदे इलाके विच्च ही विरोध प्रगट कितां जाऐगा, इस लान पार्टी दी एक्टिविटी वी हो गई ते लोकां नूं नाल जोड़न दा कम्म वी हो गया। इस कहिदे हण पुन नाले फलियां।

अश्लील वीडियो वाले प्रधान जी

इन दिनों शहर की एक संस्था के प्रधान का नाम ही अश्लील वीडियो वाले प्रधान जी पड़ चुका है। हुआ यूं कि लंबे समय से संस्था को चलाने वाले इस प्रधान ने कुछ दिनों पहले एक वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। बस फिर क्या था, इस ग्रुप में प्रधान के खिलाफ जिसने जो भड़ास निकालनी थी, निकाल दी। एक बार तो माहौल इतना गरम हो गया था कि ग्रुप में जिन गणमान्य व्यक्तियों के नंबर थे, वो प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों से शिकायत देने का मन बना चुके थे। लेकिन संस्था की बदनामी के डर से कुछ लोगों ने उन्हें रोका और प्रधान से अंदरखाते गलती मनवाकर मामला शांत करवाया। बेशक प्रधान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए संस्था में मामला शांत कर लिया। लेकिन समाज में इस बात की चर्चा खूब होने के कारण आजकल जब इस शख्स का नाम लिया जाता है तो साथ ही तंज कसने के मकसद से बोला जाता है कि वो ही अश्लील वीडियो वाले प्रधान जी..।

chat bot
आपका साथी