सेवा भारती ने बांटी जरूरतमदों को सहायता सामग्री

सेवा भारती राजपुरा ने शनिवार को नई अनाज मंडी में जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि संजीव गोयल व विशेष अतिथि विजय कुमार भाटिया इंचार्ज साझ केंद्र हरी चंद फौजी पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:10 PM (IST)
सेवा भारती ने बांटी जरूरतमदों को सहायता सामग्री
सेवा भारती ने बांटी जरूरतमदों को सहायता सामग्री

ससं, राजपुरा, (पटियाला) : सेवा भारती राजपुरा ने शनिवार को नई अनाज मंडी में जरूरतमंद परिवारों को सहायता सामग्री देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि संजीव गोयल व विशेष अतिथि विजय कुमार भाटिया इंचार्ज साझ केंद्र हरी चंद फौजी पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, शॉल, जूते एवं चप्पल वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों ने सेवा भारती राजपुरा द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। सेवा भारती के पूर्व प्रधान नवदीप अरोड़ा ने भी सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज 125 जरूरतमंद परिवारों को सामान वितरित किया गया। इस मौके पर आरएस गुप्ता, रवि अहूजा, शशि शर्मा, गिरजेश कुमार, प्रेम प्रकाश, लाल चंद, मदन लाल, रमेश अरोड़ा गुरु प्रसाद, दविदर दत्त भट्ट, नेत्र सिंह, विजय छाबड़ा, शाम सुंदर वधवा, दीपक बंसल, वरुण बंसल, ओम प्रकाश धीमान, हरि चंद फौजी, दविदर सिंह, भगवान दास चावला, जगदीश अनेजा, नानक ग्रोवर, सुभाष कुमार, हरीश कुमार, नरेश ग्रोवर, गिरधर मदान, अमित आर्य, हरीश छाबड़ा, परविदर सिंह, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय पुरी विशु शर्मा के इलावा कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी