एसडीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:03 PM (IST)
एसडीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
एसडीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, पटियाला : एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने देश की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत) पटियाला के प्रधान लाल चंद जिदल, महामंत्री अनिल गुप्ता और विद्यालय के प्रबंधक नरेश कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों और समस्त क्रांतिकारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्कूल पटियाला के प्रिसिपल रिपुदमन सिंह ने मौके विद्यार्थियों को कहा कि तिरंगा झंडा सभी भारतीयों के लिए एक गर्व और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के संयोजक और टैगोर हाउस के इंचार्ज अनिल कुमार भारती ने बताया कि इस देशभक्ति रस से भरपूर यात्रा के दौरान जब विद्यालय के बच्चे तिरंगा मेरी जान है-भारत देश की शान है के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरे रहे थे तो बाजारों के दोनों ओर लोग भी इन नारों को लगाने लगे। इस आयोजन को सफल बनाने में लाल बहादुर, अशोक कुमार, मनीश सचदेवा, सुनील गर्ग आदि अध्यापकों ने योगदान दिया। यह तिरंगा यात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर प्रैस रोड, शेर-ए-पंजाब मार्केट, लाहौरी गेट, चिकां वाला बाजार, आर्य समाज चौक, सब्जी मंडी, टंकी वाला पार्क होते हुए स्कूल में समाप्त होई।

chat bot
आपका साथी