Patiala: नशा तस्करी के विभिन्न केसों में महिला सहित पांच काबू

Patiala विभिन्न इलाकों से पुलिस ने नशा तस्करी के तीन केसों में महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने दीपक सिंह निवासी संजय कालोनी व मनजीत सिंह निवासी संजय कालोनी को नशीले पाउडर सहित काबू किया है।

By Prem VermaEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 04:26 PM (IST)
Patiala: नशा तस्करी के विभिन्न केसों में महिला सहित पांच काबू
Patiala: नशा तस्करी के विभिन्न केसों में महिला सहित पांच काबू : जागरण

पटियाला, जागरण संवाददाता: जिले के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने नशा तस्करी के तीन केसों में महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पुलिस ने दीपक सिंह निवासी संजय कालोनी व मनजीत सिंह निवासी संजय कालोनी को नशीले पाउडर सहित काबू किया है।

एएसआइ दविंदर सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी ने बहादुरगढ़ स्थित वाटर सप्लाई के आफिस के बाहर नाका लगा रखा था। इस दौरान स्कूटी सवार उक्त दोनों को शक के आधार पर रोका, तलाशी लेने पर दीपक से चालीस ग्राम व मनजीत सिंह से 30 ग्राम नशीला पाउडर बरामद होने पर इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दूसरा मामला थाना भादसों पुलिस ने सुरिंदर कौर निवासी भादसों व गुरविंदर सिंह निवासी गांव तुलेवाला भादसों के खिलाफ दर्ज किया है। इन दोनों को एएसआइ गुरप्रीत सिंह व पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी भादसों के नजदीक 720 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा अनाज मंडी थाना पुलिस ने राजेश कुमार निवासी गांव सूल्लर को प्रतिबंधित कैप्सूल सहित काबू किया है। एएसआइ भूपिंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने आरोपित को बाइक पर जाते समय शक के आधार पर रोकने के बाद 920 कैप्सूल बरामद किए थे, जिसके बाद इसे गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी