गेहूं की बिजाई हैप्पीसीडर के साथ करें किसान

बलबेड़ा ब्लाक भुन्नरहेड़ी में ब्लॉक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 06:47 PM (IST)
गेहूं की बिजाई हैप्पीसीडर के साथ करें किसान
गेहूं की बिजाई हैप्पीसीडर के साथ करें किसान

फोटो 48, 49

जेएनएन, डकाला

बलबेड़ा ब्लाक भुन्नरहेड़ी में ब्लॉक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को गेंहू की बिजाई हैप्पी सीडर के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक भुन्नरहेड़ी में अब तक 80 हैप्पीसीडर, 25 चौपर, 21 मल्चर किसानों और 13 किसान ग्रुपों को उपदान और उपलब्ध कराए हैं। इन मशीनों के साथ धान की फसल को बिना आग लगाए गेहू और अन्य फसलों की बिजाई की जा सकती है। अब तक इनके साथ ब्लाक भुन्नरहेड़ी में लगभग 500 एकड़ क्षेत्रफल में बिजाई की गई है और नतीजे बहुत ही उत्साहित करने वाले हैं। इस मौके पर डॉ. विमलप्रीत ¨सह कृषि विकास अ़फसर ने गेंहू की बिजाई, नदीनो की रोकथाम और बीमारियों के कंट्रोल संबंधित और बीज संशोधन कर बीजने के बारे में बताया। डॉ. गौरव अरोड़ा, कृषि विकास अफसर ने हाड़ी के दौरान बीजी जाती गन्नों की फसल में सरसों और अन्य फसलों की काश्त संबंधित जानकारी दी। उन्होंने गन्नों की फसल के साथ-साथ अन्य अतिरिक्त फसल लेने के नुक्ते साझा किए। डॉ. अमनदीप कौर, कृषि विकास अफसर ने किसानों को मिट्टी -पानी टेस्ट करवा कर खादों का सभ्य प्रयोग और सूक्ष्म तत्वों की कमी के बारे जानकारी दी। डॉ. गुरमीत ¨सह, कृषि विकास अफसर ने कृषि विभाग की तरफ से किसानों के हित चलाईं जा रही अलग -अलग स्कीमों के बारे में जानकारी दी। इस कैंप में हरमनजीत ¨सह, अमरनाथ, सुरेश कुमार (खेती उप निरीक्षक), व¨रदर ¨सह, न¨रदरपाल ¨सह और अमनदीप ¨सह (एटीएम) ने कैंप को सभ्य ढंग के साथ लगाने में योगदान पाया। इस मौके पर रघुवीर ¨सह घुमाण, गुरबख्श ¨सह बलबेड़ा, रघुवीर ¨सह देवीनगर, गुरदीप ¨सह, बुद्ध राम, सतपाल ¨सह पूनिया सहित लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी