हत्या के इरादे से पिस्टल व देसी कट्टा लेकर जा रहा काबू

पटियाला थाना सिविल लाइन इलाके में कत्ल के इरादे से कार में जा रहे लोगों में एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 11:48 PM (IST)
हत्या के इरादे से पिस्टल व देसी कट्टा लेकर जा रहा काबू
हत्या के इरादे से पिस्टल व देसी कट्टा लेकर जा रहा काबू

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन इलाके में कत्ल के इरादे से कार में जा रहे लोगों में एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस गाड़ी से पुलिस ने देसी कट्टा व एक पिस्टल सहित दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पार्टी को देख कार में सवार चार लोग फरार हो गए, फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। एसएसपी मंदीप सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि उक्त आरोपित हरविदर सिंह जौई नामक ग्रुप के मुखी जौई पर हमला करने की नीयत से हथियारों से लैस होकर जा रहे थे। इस मामले में हरप्रीत के अलावा इंद्रप्रीत सिंह डेयरी वाला, दर्शन सिंह उर्फ बाबा संजय कॉलोनी, हैरी व नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी वरुण शर्मा की सुपरविजन में पुलिस पार्टी ने सोमवार को नाका लगाया हुआ था, जहां पर एक कार में सवार हैप्पी को पकड़ा है। बरामद की गई कार एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

पहले भी खूनी झड़प हो चुकी दोनों ग्रुप में

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि इन दोनों गु्रपों के बीच पहले भी खूनी झड़प होती रही है। जौई ग्रुप के खिलाफ करीब आठ केस दर्ज हैं, जबकि हैप्पी ग्रुप के खिलाफ चार मामले अभी तक सामने आए हैं। दोनों ने अपना-अपना ग्रुप बनाने के बाद गैंगस्टर के तौर पर पहचान बनाने के लिए कई वारदातें की है। गिरफ्तार आरोपित हैप्पी अक्सर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करते हुए लोगों पर प्रभाव बनाने की कोशिश करता रहा है। ऐसे में पुलिस पार्टी ने सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए आरोपित की पहचान पहले ही कर ली थी। इसी साल जनवरी महीने में भी दोनों ग्रुप के बीच झड़प हो चुकी थी, जिसमें हैप्पी ग्रुप के लोगों ने फायरिग भी की थी। यह मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज है।

मेरा कोई ग्रुप नहीं है : जौई

हरविदर सिंह उर्फ जौई ने कहा कि उसके खिलाफ सिर्फ एक ही मामला दर्ज है, जिसमें उसपर किडनैपिग के आरोप लगे हैं। इस मामले में भी अदालत में याचिका दायर की हुई है। इसके अलावा कोई मामला नहीं है और वह रेहड़ी लगाकर खुद का गुजारा कर रहा है। वह पुलिस अधिकारियों से विनती करते हैं कि किसी भी ग्रुप या गुट से उसे न जोड़ा जाए क्योंकि वह अब किसी भी क्रिमिनल रिकार्ड वाले व्यक्ति के संबंध नहीं रखता है।

chat bot
आपका साथी