निखिल कत्ल केस के चार आरोपितों ने किया सरेंडर

थाना अर्बन एस्टेट इलाके में आते बाजवा कालोनी में बीते रविवार जगतार नगर निवासी 20 वर्षीय निखिल गोगी का कत्ल करने वाले चार आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 12:13 AM (IST)
निखिल कत्ल केस के चार आरोपितों ने किया सरेंडर
निखिल कत्ल केस के चार आरोपितों ने किया सरेंडर

जागरण संवाददाता, पटियाला: थाना अर्बन एस्टेट इलाके में आते बाजवा कालोनी में बीते रविवार जगतार नगर निवासी 20 वर्षीय निखिल गोगी का कत्ल करने वाले चार आरोपितों ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में आरपित अंकुश कुमार, चेतन वर्मा, ऋषि कुमार, अमन खन्ना शामिल हैं, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज अमृतवीर सिंह चहल ने बताया कि इन चारों आरोपितों ने सरेंडर किया है, अब रिमांड के दौरान फरार आरोपितों के नामों को क्लियर कर इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के मामा सरवन निवासी जगतार नगर की शिकायत पर अंकुश अनेजा, चेतन वर्मा, निवासी बाजवा कालोनी, कुनाल राजपूत निवासी गुरबख्श कालोनी और अमन खन्ना निवासी गुरबख्श कालोनी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह था पूरा मामला

घटना के अनुसार निखिल अपने मामा के पास रहता था और कार खरीदने व बेचने का काम करता था। बीती नौ जनवरी को वह दोपहर बजे अपने दोस्त विवेक व मुनारक के साथ बाजवा कालोनी गली नंबर एक में खड़ा था। यहां पर आरोपित पहुंचे और मला कर दिया। आरोपित चेतन ने बेसबाल से मुनारक पर वार किया तो वह नीचे गिर गया। जिसके बाद अमन खन्ना ने विवेक को पकड़ने के बाद उस पर अंकुश ने कैंची ने वार करने शुरू कर दिए। चेतन वर्मा ने उसकी टांगों पर बेसबाल से वार कर टांगे तोड़ने की कोशिश की। आरोपित कुनाल ने निखिल गोगी को पकड़ने के बाद बेसबाल से हमला कर दिया और अंकुश अनेजा ने कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनने के बाद लोग इकट्ठा हुए तो आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए। राजिदरा अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने निखिल को मृत बताया जबकि विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की वजह पुरानी रंजिश व तकरारबाजी है।

chat bot
आपका साथी