ताइक्वांडो में नव्या और गुरशरण को स्वर्ण पदक

जालंधर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में 56वें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कप का आयोजन 9 से 12 अक्तूबर तक हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 12:41 AM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 12:41 AM (IST)
ताइक्वांडो में नव्या और गुरशरण को स्वर्ण पदक
ताइक्वांडो में नव्या और गुरशरण को स्वर्ण पदक

संस, राजपुरा, पटियाला : जालंधर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में 56वें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो कप का आयोजन 9 से 12 अक्तूबर तक हुआ। इसमें प्रदेश भर से 20 स्कूलों से लगभग 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में स्कॉलर्ज पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक, एक विद्यार्थी ने रजत पदक व दो विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किए। स्कूल की नव्या, गुरशरण सिंह ने स्वर्ण पदक, सुखलीन कौर ने रजत पदक और जशन व सुखदीप सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया। स्कूल के चेयरमैन तरसेम जोशी ने कहा कि दो विद्यार्थी नव्या व गुरशरण सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।

chat bot
आपका साथी