फ्लाईओवर के नीचे भारी वाहनों से लग रहा जाम

बन्नो माता मंदिर के आगे फ्लाईओवर के नीचे हैवी व्हीकल्स के कारण बनूड़ में राजपुरा-लांडरा रोड की ट्रैफिक के लिए रोजाना जाम लग रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:10 AM (IST)
फ्लाईओवर के नीचे भारी वाहनों से लग रहा जाम
फ्लाईओवर के नीचे भारी वाहनों से लग रहा जाम

जेएनएन, बनूड़ (पटियाला) : बन्नो माता मंदिर के आगे फ्लाईओवर के नीचे हैवी व्हीकल्स के कारण बनूड़ में राजपुरा-लांडरा रोड की ट्रैफिक के लिए रोजाना जाम लग रहा है। शुक्रवार शाम भी लांडरा को जाने वाला एक ट्राला बन्नो माता मंदिर के आगे फ्लाईओवर के नीचे फंस गया। करीब बीस मिनट वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बनूड़ बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे ट्राला फंसने से लगे जाम के कारण थाना रोड से राजपुरा जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। बैरियर पर ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिमों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। रिहल डाक्युमेंट सेंटर के मालिक रविदर सिंह, कोमल क्लीनिक के मालिक डॉ. जगतार सिंह हुलका ने कहा कि यहां प्रतिदिन जाम के हालात बने रहते हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी है कि फ्लाईओवर के नीचे हैवी व्हीकल्स आसानी से नहीं गुजर सकते फिर भी इन व्हीकल्स के लिए रोड प्रतिबंध के साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।

करोड़ों की लागत से बने फ्लाईओवर का नहीं फायदा

लोगों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए करोड़ों की लागत से बना फ्लाईओवर का फायदा नहीं मिल पा रहा। मोहाली और चंडीगढ जाने वाली ट्रैफिक भी खिजरगढ़ टोल टैक्स बचाने के लिए फ्लाईओवर से गुजरने की बजाए बैरियर से लांडरा साइड टर्न हो जाती है। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण भी यहां जाम के हालात बने रहते हैं।

chat bot
आपका साथी