फील्ड कर्मचारियों ने शुरू किया पक्का मोर्चा

पटियाला पीडब्ल्यूडी फील्ड और वर्कशॉप वर्कर यूनियन ने जल सप्लाई और सेनिटेशन मुख्य कार्यालय में प्रधान जसवीर सिंह खोखर और जनरल सचिव छज्जू राम के नेतृत्व में पक्का मोर्चा शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 11:40 PM (IST)
फील्ड कर्मचारियों ने शुरू किया पक्का मोर्चा
फील्ड कर्मचारियों ने शुरू किया पक्का मोर्चा

जेएनएन, पटियाला : पीडब्ल्यूडी फील्ड और वर्कशॉप वर्कर यूनियन ने जल सप्लाई और सेनिटेशन मुख्य कार्यालय में प्रधान जसवीर सिंह खोखर और जनरल सचिव छज्जू राम के नेतृत्व में पक्का मोर्चा शुरू किया गया। जिसमें जोन पटियाला के साथी अपने बैनर और झंडे लेकर शारीरिक दूरी रखते हुए पूरे जोश के साथ पहुंचे। प्रांतीय प्रधान दर्शन सिंह बेलूमाजरा, जनरल सचिव मक्खण सिंह बाहदपुरी, गुरदर्शन खमाणों, दर्शन चीमा, मालविदर सिंह संधू, जगविदरपाल हंडियाया, अमरजीत कुमार ने कहा कि दो सालों से मर चुके कर्मचारियों के वारिसों को नौकरी देने के बारे, दर्जा तीन और दर्जा चार कामगारों का प्रोमोशन चैनल बहाल किया जाए। कोर्ट मामलों द्वारा पक्के हुए कर्मचारियों का प्रोवेशनल पीरियड खत्म किया जाए और उनको पूरे ग्रेड अनुसार वेतन दिया जाए। सीवरेज बोर्ड के 104 कामगार जो अपना तीन साल का प्रोवेशनल पीरियड पूरा कर चुके हैं। इस अवसर पर दर्शन रोगला, लखविदर खानपुर, पवन पातड़ां, बलविदर मंडोली, हरदेव सिंह, राजिदर धालीवाल, रणधीर सिंह, हरबीर सिंह, नाथ सिंह, प्रकाश घनौर, गुरमीत पटियाला, राम पाल संगरूर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी