पराली फूंकने के सर्वाधिक 4880 केसों सहित संगरूर पर्यावरण संरक्षण में फिसड्डी

पराली फूंकने के मामलों में सरकार की स्कीमों को सबसे बड़ा ठेंगा संगरूर ने दिखाया है। अब तक के पराली फूंकने के केसों में राज्य के सभी जिलों में सबसे ज्यादा 4

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:57 PM (IST)
पराली फूंकने के सर्वाधिक 4880 केसों सहित संगरूर पर्यावरण संरक्षण में फिसड्डी
पराली फूंकने के सर्वाधिक 4880 केसों सहित संगरूर पर्यावरण संरक्षण में फिसड्डी

गौरव सूद, पटियाला

पराली फूंकने के मामलों में सरकार की स्कीमों को सबसे बड़ा ठेंगा संगरूर ने दिखाया है। अब तक के पराली फूंकने के केसों में राज्य के सभी जिलों में सबसे ज्यादा 4880 केस संगरूर में रहे हैं। वहीं 4226 केसों के साथ दूसरे नंबर पर फिरोजपुर, तो 3997 केसों के साथ तीसरे नंबर पर जिला ब¨ठडा है। हीं सीएम कैप्टन अम¨रदर ¨सह का जिला पटियाला 3220 केसों के साथ पांचवें स्थान पर है।

बता दें कि पराली फूंकने के 8 नवंबर, 2016 में 8744 और 8 नवंबर, 2017 में 6446 केसों के साथ संगरूर गत दो सालों में भी आगे रहा है। हालांकि इस साल आंकड़ों में जिला संगरूर में कमी जरूर आई है, लेकिन इस साल भी पराली जलाने में वह सबसे आगे रहा है। इस साल जहां पराली जलाने की घटनाओं को आइडेंटीफाई कर कार्रवाई करने के लिए जहां जिला प्रशासन द्वारा कंप्लेंट नंबर और वाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं, वहीं सेटेलाइट से भी मॉनीट¨रग की जा रही है। इसके बावजूद 8 नवंबर, 2018 तक राज्यभर में पराली जलाने के 37,928 केस रजिस्टर हो चुके हैं। जबकि 2016 में राज्य भर में पराली जलाने के कुल केस 80,879 और 2017 में 43,660 रहे।

-----------------

सबसे ज्यादा धान की खेती संगरूर में, इसलिए सर्वाधिक केस वहां : करूणेश गर्ग

राज्य में धान की सबसे ज्यादा खेती संगरूर में होती है। इसलिए हर साल संगरूर पराली जलाने में सबसे आगे रहता है। यह कहना है पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी करूणेश गर्ग का। उनका कहना है कि पीपीसीबी द्वारा कई तरह के जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा संगरूर पर खास नजर भी रखी जा रही है। इस साल पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के केसों में कमी आई है। कोशिश है कि भविष्य में केसों में और कमी आएगी। इसके अलावा संगरूर में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को भी इस बारे में खास निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी द्वारा अधिकारियों से रेगुलर मी¨टगें कर इसका स्टेट्स चेक किया जा रहा है।

------------- जिला मुताबिक पिछले दो सालों समेत इस साल का 8 नवंबर तक का पराली फूंकने का आंकड़कं

जिला साल 2016 2017 2018

अमृतसर 1525 934 1008

बरनाला 3663 2087 1572

ब¨ठडा 5565 3347 3997

फरीदकोट 3043 2109 2059

फतेहगढ़ साहिब 1811 1169 720

फाजिल्का 1462 693 1245

फिरोजपुर 4911 2837 4226

गुरदासपुर 1638 1069 961

होशियारपुर 681 353 155

जालंधर 3338 1414 984

कपूरथला 2288 1129 624

लुधियाना 5871 2788 1247

मानसा 3257 2610 2647

मोगा 5809 1982 2051

पठानकोट 27 9 9

पटियाला 4794 3687 3220

रूपनगर 526 223 58

संगरूर 8744 6446 4880

मोहाली 236 164 143

नवांशहर 989 479 171

श्री मुक्तसर साहिब 3908 2420 3765

तरनतारन 2883 1937 2186

chat bot
आपका साथी