भाजपाइयों ने खाली बर्तन बजा किया प्रदर्शन

नगर निगम की ओर से शहर में सप्लाई किए जा रहे पानी के समय में कमी करने के खिलाफ भाजपा नेता अजय गोयल ने साथियों के साथ लीला भवन चौक पर खाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM (IST)
भाजपाइयों ने खाली बर्तन बजा किया प्रदर्शन
भाजपाइयों ने खाली बर्तन बजा किया प्रदर्शन

जासं, पटियाला : नगर निगम की ओर से शहर में सप्लाई किए जा रहे पानी के समय में कमी करने के खिलाफ भाजपा नेता अजय गोयल ने साथियों के साथ लीला भवन चौक पर खाली बर्तन बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर के अपने शहर में सरकार व नगर निगम ने लोगों से वादा किया था कि शहर में भाखड़ा में पाइप लाइन डालकर शहर वासियों को पानी की सप्लाई देंगे, लेकिन लोगों को दिन में मिल रहा पानी भी बंद कर दिया है। तर्क ये दिया गया इससे पानी बर्बाद होने से बचेगा, लेकिन जिनके घर में समर्सिबल और पानी की टंकी नहीं है वे क्या करेंगे। क्या उनको प्यास बुझाने के लिए इधर, उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब पटियाला वासियों को दिन में पानी के लिए दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और नगर निगम के इस फैसले की निदा की और फैसले को रद करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा सेंट्रल मंडल प्रधान संत कालरा, तरनजीत धप्पू और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी