भाजपा अपने दम पर लड़ेगी निगम का चुनाव : ग्रेवाल

नगर निगम चुनाव को लेकर पटियाला के इंचार्ज बनाए गए वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम का चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 07:40 PM (IST)
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी निगम का चुनाव : ग्रेवाल
भाजपा अपने दम पर लड़ेगी निगम का चुनाव : ग्रेवाल

जागरण संवाददाता, पटियाला : नगर निगम चुनाव को लेकर पटियाला के इंचार्ज बनाए गए वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम का चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी। पंजाब में मौजूदा समय में चार राजनीतिक पार्टियां हैं जिसमें भाजपा सहित कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल एवं आम आदमी पार्टी (आप) है। भाजपा का उक्त तीन राजनीतिक पार्टियों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन के बारे में हरजीत ग्रेवाल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उधर, प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी का पीएलसी के साथ गठबंधन रहेगा या नहीं इसका फैसला हाईकमान करेगी। मौजूदा समय तक भाजपा व पीएलसी का गठबंधन जारी है।

मंगलवार को भाजपा के पंजाबी यूनिवर्सिटी और थापर यूनिवर्सिटी मंडल की मीटिग के दौरान कार्यकर्ताओं में जहां निगम चुनाव को लेकर जोश दिखाई दिया वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान पीएलसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद पार्टी की हुई किरकिरी को लेकर भी काफी रोष दिखाई दिया। मीटिग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि निगम चुनाव को लेकर भाजपा व पीएलसी के बीच टिकटों की बांट को लेकर क्या होगा। जिस तरह से भाजपा नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले पटियाला के आठ हलकों में काम करने वाले नेताओं को टिकट मिलने की उम्मीद बंधाई गई थी, लेकिन चुनाव से ठीक पहले टिकटों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को किनारे करके उनके स्थान पर पीएलसी के नए नेताओं को टिकटें दे दी गईं थी। तब भी वरिष्ठ नेताओं ने दबी जुबान में इसका विरोध किया था। कहीं इस बार भी ऐसा न हो कि वे वार्डों में काम करते रहें और चुनाव से पहले टिकटें किसी और को दे दी जाएं। इस मामले पर हरजीत ग्रेवाल ने कहा कि इस बार ऐसा नहीं होगा। हर वार्ड से पांच-सात उम्मीदवार आ रहे सामने

जिला भाजपा ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी और थापर मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिग करके निगम चुनाव की तैयारी करते हुए चर्चा की। मीटिग में हरजीत सिंह ग्रेवाल के साथ सह प्रभारी परमिदर सिंह बराड़ विशेष तौर पर पहुंचे, जबकि शहरी प्रधान हरिदर कोहली भी साथ रहे। दोनों मीटिगों में हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पिछले 60 दिन में आम आदमी पार्टी की सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है, क्योंकि लोग इस झूठी सरकार की वादा खिलाफी से वाकिफ हो चुके हैं। इसलिए अब देश में स्थिर सरकार दे चुके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर निगम चुनावों में भाजपा को सत्ता सौंप कर विकास की लहर चलाना चाहते हैं। हर वार्ड से पांच से सात कार्यकर्ता निगम चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। हालांकि अभी निगम चुनाव में उम्मीदवारों की सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। रविवार को बुलाई जाएगी बाकी मंडलों की बैठक

उन्होंने बताया कि पटियाला के बाकी मंडलों की मीटिग रविवार को बुलाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा को सौंपी जाएगी। हरिदर कोहली ने कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ता अब आने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। इस मौके पर यूनिवर्सिटी मंडल प्रधान रोबिन ग्रोवर, थापर मंडल प्रधान डा. संदीप यादव, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एसके देव, जिला महामंत्री बलविदर सिंह के अलावा मोर्चा, सेल और मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी