ड्यूटी पर तैनात एएसआइ की हार्ट अटैक से मौत

समाना (पटियाला) कोरोना वायरस के चलते ड्यूटी पर तैनात एएसआइ मीयां सिंह की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 10:40 PM (IST)
ड्यूटी पर तैनात एएसआइ की हार्ट अटैक से मौत
ड्यूटी पर तैनात एएसआइ की हार्ट अटैक से मौत

जेएनएन, समाना (पटियाला) : कोरोना वायरस के चलते ड्यूटी पर तैनात एएसआइ मीयां सिंह की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। मृतक पुलिस कर्मी मीयां सिंह का शनिवार को समाना के शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक मीयां सिंह के पार्थिक शरीर को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस मौके पर समाना के डीएपी जसवंत सिंह मांगट, सदर थाना इंचार्ज रणबीर सिंह और सिटी थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह के अलावा मृतक पुलिस कर्मी के परिजन तथा अन्य लोग हाजिर थे।

सदर थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि मीयां सिंह गत रात्रि एएसआई निर्मल सिंह सहित क्षेत्र मे पेट्रोलिग कर रहे थे। इसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उसे समाना के सिविल अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक एएसआई मीयां सिंह एक इमानदार और ड्यूटी के प्रति पुरी तरह से पाबंद थे। उन्होंने बताया मृतक मीयां सिंह के तीन संतान थी। जिनमें से दो लड़के कनाडा में स्टडी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी