सेवा भारती ने तुलसी के पौधे बांटे

संस, राजपुरा (पटियाला) सेवा भारती की तरफ से वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए पौधरोपण अभियान पिछले

By Edited By: Publish:Thu, 15 Sep 2016 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Sep 2016 07:07 PM (IST)
सेवा भारती ने तुलसी के पौधे बांटे

संस, राजपुरा (पटियाला)

सेवा भारती की तरफ से वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए पौधरोपण अभियान पिछले तीन वर्षो से चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वीरवार सुबह श्री दुर्गा मंदिर के नजदीक तुलसी के पौधे वितरण करने और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने का कार्य किया गया। एडवोकेट नवदीप अरोड़ा ने बताया कि तुलसी के पौधे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण की रक्षा में सहाय सिद्ध होते हैं। जिसके चलते लोगों को जागरूक करने के साथ पौधे वितरित किए जा रहे हैं। प्रधान आरएस गुप्ता ने कहा कि इलाके में पौधरोपण किया जा चुका है। इस मौके पर प्रदीप, विनोद कौशल, भारत भूषण कामरा, गिरजेश कुमार, म¨हदर अरोड़ा, न¨रदर बतरा, रंजना जैन, नेत्र कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी