दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भेंट की

मोहल्ला सुंदर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवक एवं पूर्व पार्षद विक्रम महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर उनकी ओर से एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर वितरित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 10:05 PM (IST)
दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भेंट की
दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भेंट की

संवाद सहयोगी, पठानकोट : मोहल्ला सुंदर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवक एवं पूर्व पार्षद विक्रम महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर उनकी ओर से एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर वितरित की गई। विक्रम महाजन ने कहा कि महिला के परिवार ने गत दिवस ही व्हीलचेयर न होने के कारण आ रही परेशानियों संबंधी बताया था जिसके बाद साथियों की मदद से व्हीलचेयर मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि यूथ को साथ लेकर आगामी दिनों में भी ऐसे प्रोजेक्ट करते रहेंगे। मौके पर सोनू कुमार, जस्सी, मिकल, अमित कुमार, अमन कुमार, प्रभु, सन्नी, दीपक कुमार, सुरेश बेरी, रिकू उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी