राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग पर हमे चलना चाहिए

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांव मनवाल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव ठाकुर अमित सिंह मंटू के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 10:05 PM (IST)
राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग पर हमे चलना चाहिए
राष्ट्रपिता के दिखाए मार्ग पर हमे चलना चाहिए

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांव मनवाल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव ठाकुर अमित सिंह मंटू के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भेंट की गई। ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य और अहिसा का संदेश दिया था। देश को आजाद करवाने के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो सपने संजोये थे उसे मिलकर हम सभी को पूरा करना है तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलना है। इस मौके पर रिकी पठानिया, रूपलाल साथी, सरपंच राजकुमारी, शिगारा सिंह, पूर्णचंद्र, नितिन ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी