पेड़-पौधे खुद धूप-तूफान सहकर हमें शीतल हवा और छाया देते हैं: डा. मनु

कार्यक्रम में डीएफओ पठानकोट धर्मवीर उपस्थित हुए। कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन आकाशदीप महाजन रहे। पूर्व गवर्नर एसके पुंज विशेष रूप से उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 05:03 PM (IST)
पेड़-पौधे खुद धूप-तूफान सहकर हमें शीतल हवा और छाया देते हैं: डा. मनु
पेड़-पौधे खुद धूप-तूफान सहकर हमें शीतल हवा और छाया देते हैं: डा. मनु

जागरण संवाददाता, पठानकोट: लायंस क्लब पठानकोट ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष डा. मनु शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के 40 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डीएफओ पठानकोट धर्मवीर उपस्थित हुए। कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन आकाशदीप महाजन रहे। पूर्व गवर्नर एसके पुंज विशेष रूप से उपस्थित हुए।

डा. मनु शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब पठानकोट ग्रेटर मानवता के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्प है। पेड़-पौधे खुद धूप और तूफान सहते हैं पर हमें शीतल हवा और छाया प्रदान करते हैं। वे किसी से भेदभाव नहीं करते और न ही किसी को अपना या पराया कहते हैं। हमें इनकी रक्षा करनी होगी और लोगों को पेड़ काटने से रोकना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुनीता गुप्ता व प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन आकाशदीप महाजन ने कहा हमारे जीवन में हमें एक अच्छा जीवन चाहिए तो हमें अपने बच्चों की तरह इन पेड़-पौधों को पालना होगा।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनीष चौहान, पीआरओ शशि शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन आकाश महाजन, एसडी भल्ला, राजीव गुप्ता उपेश चौहान, जोन चेयरमैन रितेश महाजन, एसपी गुप्ता, बलबीर महाजन, डा. राकेश गुप्ता, दिनेश अबरोल, पंकज अरोड़ा, विपन गुप्ता, अतुल नैय्यर, डा. बीएस कनवर, मणिमहेश, नीरज जटवानी, राहुल संग्राल, संदीप शर्मा, राजेश शर्मा, गौतम महाजन, दिनेश महाजन, डा. मोहित महाजन, मनोज लोहिया, अमित, अजय गुप्ता, अश्वनी महाजन, राजीव महाजन, राकेश खन्ना, लिओ अध्यक्ष कंचन, अमित महाजन, वानिया, डॉक्टर आलोक तुली अश्वनी शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी