मोहटली में युवक पर गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी काबू

गिरफ्तार आरोपित की पहचान भदरोया निवासी अमित कुमार के तौर पर हुई है। वहीं गोली लगने से घायल मोहटली निवासी विकास की हालत में काफी सुधार है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 10:07 PM (IST)
मोहटली में युवक पर गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी काबू
मोहटली में युवक पर गोलियां चलाने वाला मुख्य आरोपी काबू

संवाद सूत्र, पठानकोट: 23 जुलाई को पंजाब हिमाचल सीमा स्थित मोहटली में युवक पर गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपित को डमटाल पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भदरोया (हिमाचल) निवासी अमित कुमार के तौर पर हुई है। वहीं गोली लगने से घायल मोहटली निवासी विकास शिवा की हालत में काफी सुधार है।

बता दें कि 23 जुलाई को पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित मोहटली गांव के पास कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा एक नौजवान विकास शिवा को गोली मारकर घायल कर दिया था। गाड़ियों में आए हमलावरों ने उक्त युवक की दुकान पर तोड़फोड़ भी की थी। डमटाल पुलिस ने पहले तो हमलावरों की पहचान की। आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन भी किया। वीरवार शाम भदरोया से मुख्य आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि बाकी तीन आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी