छहा कांग्रेस का सुजानपुर किला

लोकसभा चुनाव के नतीजों में सुजानपुर के लगभग सभी वार्डों से कांग्रेस की हार हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 11:15 PM (IST)
छहा कांग्रेस का सुजानपुर किला
छहा कांग्रेस का सुजानपुर किला

संस, सुजानपुर : लोकसभा चुनाव के नतीजों में सुजानपुर के लगभग सभी वार्डों से कांग्रेस की हार हुई है। नगर कौंसिल में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। शहर के 15 वार्डों में भाजपा को 11290 तथा कांग्रेस को 5760 वोट मिले। जिसमें सुजानपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देयोल को 5530 वोटों की लीड हासिल की। इनमें जाखड़ के स्थानीय सिपहसालार नरेश पुरी तथा विनय महाजन अपने बूथ में कांग्रेस की लाज बचाने में असफल रहे। विनय महाजन के वार्ड के बूथ नंबर 47 में कुल पड़े 649 मतों में से भाजपा को 418 तथा कांग्रेस को 220 वोट मिले, जहां से सुनील जाखड़ 198 वोट से पीछे रहे। वहीं कांग्रेस के नरेश पुरी के बूथ नंबर 37 में कुल 681 वोट पड़े हैं जिसमें भाजपा के 493 तथा कांग्रेस को 173 वोट मिले। इसमें जाखड़ 320 वोटों से पिछड़ गए। बूथ नंबर 54 कलयारी से भाजपा को 480 तथा कांग्रेस को 197 मत मिले और सनी देयोल 283 वोटों से आगे रहे। सुजानपुर के कुल 15 वार्डों में से कांग्रेस के सुनील जाखड़ कांग्रेसी पार्षद रमेश कुमार के बूथ 53 काला चक से आगे रहे। यहां पर कांग्रेस को 391 तथा भाजपा को 313 मत मिले व जाखड़ 88 वोट से आगे रहे। भाजपा के लिए इस चुनाव का नतीजा काफी चौंकाने वाला रहा है क्योंकि सुजानपुर कस्बे में ज्यादातर हुए चुनावों में पार्टी को कांग्रेस से कम मत मिलते रहे हैं। लेकिन इस चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इनमें भाजपा के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान राज कुमार गुप्ता के बूथ नंबर 42 पर भाजपा को 417 तथा कांग्रेस को 138 मत मिले। वहीं, नगर कौंसिल प्रधान रूप लाल के बूथ 26 से भाजपा उम्मीदवार को 660 तथा कांग्रेस को 178 मत मिले और सनी देयोल 482 मतों से आगे रहे। भाजपा पार्षद सुरेंद्र मन्हास के बूथ नंबर 52 से भाजपा को 403 तथा कांग्रेस को 238 मत मिले हैं, इस वार्ड से सनी को 165 वोटों की लीड मिली। इस चुनाव में भाजपा के काउंसिल उपप्रधान डॉ अविनाश डोगरा के बूथ नंबर 37 पर भाजपा को 493 तथा कांग्रेस को 173 वोट हासिल हुए। इस समय काउंसिल सुजानपुर में भाजपा के 8 तथा कांग्रेस के 7 पार्षद हैं। कांग्रेस के लिए चुनाव गहरे जख्म दे गया है और विधानसभा में हार के बाद एक बार फिर पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी