आप नेता ने कहा- अब हालात ठीक, प्रशासन दुकानें खोलने का समय बढ़ाए

आम आदमी पार्टी की एक विशेष बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM (IST)
आप नेता ने कहा- अब हालात ठीक, प्रशासन दुकानें खोलने का समय बढ़ाए
आप नेता ने कहा- अब हालात ठीक, प्रशासन दुकानें खोलने का समय बढ़ाए

संवाद सहयोगी, पठानकोट: आम आदमी पार्टी की एक विशेष बैठक स्थानीय कार्यालय में हुई है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अशोक कुमार ने पठानकोट प्रशासन से व्यापार के समय में बदलाव के साथ वीकेंड लाकडाउन समाप्त करने की मांग की है। अशोक ने कहा कि पठानकोट में अब कोरोना के केसों में कमी आई है, शहर की स्थिति काफी हद तक सुधर चुकी है। प्रशासन को इन हालात को ध्यान में रखते हुए शहर में अब व्यापार के खुलने के समय में बदलाव कर देना चाहिए। व्यापार को खोलने का समय अब सुबह नौ से शाम सात बजे तक करना चाहिए। अशोक ने सरकार व जिला प्रशासन से अपील की कि मौजूदा हालातों को देखते हुए व्यापारियों के बिजली और पानी के बिल, प्रापर्टी टैक्स छह महीने के लिए माफ किए जाएं। इसके अलावा सैलून वालों के पास काम कर रहे कर्मचारियों की तनख्वाह और उनकी दुकानों व शोरूम के किराए सरकार अपने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से दें, ताकि व्यापारी दोबारा से जीवित हो सके।

chat bot
आपका साथी