शोभायात्रा निकाल किया गणपति विसर्जन

विद्या एजुकेशन सोसायटी तथा रिदम डांस एंड कल्चर इंस्टीट्यूट की ओर से अध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत रूप से गणपति पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:13 PM (IST)
शोभायात्रा निकाल किया गणपति विसर्जन
शोभायात्रा निकाल किया गणपति विसर्जन

संवाद सहयोगी, पठानकोट :

विद्या एजुकेशन सोसायटी तथा रिदम डांस एंड कल्चर इंस्टीट्यूट की ओर से अध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत रूप से गणपति पूजन किया गया। इसके पश्चात हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा के रूप में चक्की पुल के नजदीक घाट पर गणपति विसर्जन किया गया। अध्यक्ष विजय पासी ने बताया कि सोसायटी की तरफ से गणपति विसर्जन से पहले पांच दिन तक गणपति पूजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से उपस्थित होकर गणपति भगवान की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर राकेश खन्ना, विजय पासी, सौरभ पूरी, मोनिका सैनी, बबीता सैनी, रजनी धीमान, अश्विनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी