पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब की नष्ट

मंगलवार को पंजाब-हिमाचल सीमा पर मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 09:34 PM (IST)
पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब की नष्ट
पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अवैध शराब की नष्ट

संवाद सहयोगी, नंगलभूर: पंजाब-हिमाचल सीमा पर मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोनों राज्यों की पुलिस ने ठाकुरद्वारा के अधीन विभिन्न गांवों मे उलेहेरिया, गंगवाल, मीलवा में छानबीन की। मुकेरियां के डीएसपी, पुलिस थाना प्रभारी मुकेरियां, पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान, चौकी इंचार्ज ठाकुरद्वारा रूप सिंह ने 22,400 लीटर कच्ची अवैध शराब को नष्ट किया।

उधर, थाना इंदौरा प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि हिमाचल और पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि यहां से महिला अवैध शराब भेजती है। पुलिस टीम ने मौके पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध रूप से तैयार की गई 5 000 मिलीलीटर शराब को नष्ट किया। आरोपित महिला की पहचान गांव अल्हेरिया की रहने वाली चेतना पत्नी गगन के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी