सुजानपुर नगर कौंसिल में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

सुजानपुर नगर कौंसिल में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:47 PM (IST)
सुजानपुर नगर कौंसिल में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज
सुजानपुर नगर कौंसिल में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर नगर कौंसिल में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह व कौंसिल प्रधान का चयन किया जाना था, लेकिन इस कार्यक्रम को प्रशासन की व्यस्तता के चलते रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सुजानपुर में बहुमत मिला है। सुजानपुर में 15 वार्डों में से 9 पर कांग्रेसी पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा के 6 पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं विधायक जोगिन्द्र पाल के वोट से संख्या 10 हो गई है, जबकि विधायक दिनेश सिंह बब्बू सहित भाजपा के पास आंकड़ा 7 का है। अध्यक्ष पद के लिए हाईकमांड व मंत्रियों तक पहुंच कर रहीं बबली

इस बार बबली महाजन को दूसरी बार पार्षद बनने का मौका मिला है। इनके पति विनय महाजन दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं वह प्रदेश कांग्रेस महासचिव रह चुके हैं। जबकि बबली महाजन के ससुर स्व. प्रधान चमन लाल दो बार विधायक रह चुके हैं। बबली महाजन का बेटा तोषित महाजन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। बबली महाजन पार्षद बनने के बाद अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थकों समेत कांग्रेस हाई कमांड तथा मंत्रियों तक पहुंच कर रहे हैं।

दूसरी तरफ अनुराधा बाली ने भी पार्षद चुनाव में दूसरी जीत प्राप्त की है। उनके पति महिदर बाली ने भी तीसरी बार पार्षद का चुनाव जीता है। दोनों लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और दोनों ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीता है। दोनों पार्षद अपने समर्थकों समेत प्रदेश प्रधान कांग्रेस सीनियर नेताओं के साथ मुलाकात करके अनुराधा बाली के लिए अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में शामिल होने वाले पार्षद सुरेंद्र मन्हास नगर कौंसिल उपाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसे विधायक जोगन्द्र पाल, विनय महाजन व नरेश पुरी का आशीर्वाद मिलेगा अध्यक्ष उसीका बनेगा

कांग्रेस की आपसी लड़ाई में भाजपा राजकुमार गुप्ता की दावेदारी पेश कर सकती है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद भाजपा पार्षद जोड़-तोड़ की राजनीति कर सकते हैं, वहीं भाजपा कांग्रेसी पार्षदों में लगाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा कांग्रेस भी भाजपा पार्षदों में सेंध लगाने का प्रयास करेगी, क्योंकि पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष नरेश पुरी दो बार पार्षद चुनाव जीते हैं। वहीं दूसरी तरफ विधायक जोगिदर पाल द्वारा वोट डाला जाएगा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनय महाजन के पास भी पांच वोटों की संख्या है। इसके चलते जिस पार्षद को विधायक जोगन्द्र पाल, विनय महाजन व नरेश पुरी का आशीर्वाद जिसको प्राप्त होगा अध्यक्ष उसी का बनेगा।

chat bot
आपका साथी