जमीनी विवाद में महिला घायल

शहर मोहल्ला चार मरला क्वार्टर में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:54 PM (IST)
जमीनी विवाद में महिला घायल
जमीनी विवाद में महिला घायल

संवाद सहयोगी, पठानकोट

शहर मोहल्ला चार मरला क्वार्टर में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुए झगड़े में एक 40 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल महिला ने सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल करवाकर ननद के पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में करवाई है। यहां घायल महिला की पहचान कमला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनका मकान करीब चार मरले में है। जिसमें तीन भाई बहन हिस्सेदार है। ससुर जी कह गए थे कि यह मकान मेरे पति के हिस्से में रहेगा। जिसके तहत भाई-बहन ने अपना हिस्सा हमें दे दिया था। जिस पर उन्होंने रिपेयर सहित अन्य खर्च भी किया है। परन्तु अब ननद का पति जबरन अपनी पत्नी का हिस्सा लेने की आड़ में उन्हें तंग परेशान कर रहा है। आज सुबह उसने एक कमरा जो उन्होंने बताया है को खाली करवाने को लेकर झगड़ा करने लगा। जब खाली न करने की बात कही तो उसने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है। पुलिस थाना डिविजन नम्बर दो ने उक्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी