दो गुट भिड़े, मां-बेटा जख्मी

गांव कोठे मनवाल में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों अनुसार महिला की टांग और उसके बेटे के सिर में चोट आई है। घायलों की पहचान सुरजीत सिंह व राज रानी के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 10:41 PM (IST)
दो गुट भिड़े, मां-बेटा जख्मी
दो गुट भिड़े, मां-बेटा जख्मी

संवाद सहयोगी, पठानकोट : गांव कोठे मनवाल में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों अनुसार महिला की टांग और उसके बेटे के सिर में चोट आई है। घायलों की पहचान सुरजीत सिंह व राज रानी के रूप में हुई है। सुरजीत सिंह के अनुसार बीती देर शाम को गांव की मार्केट में गया थे। वहां भीड़ को देखकर उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को पूछा कि यह भीड़ कैसी है। इसी बात को लेकर उक्त व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार किसी चीज से वार कर दिया। इस बात का पता जब मार्केट में ही मौजूद उनकी मां को चला तो वह छुड़ाने आई तो उक्त हमलावरों ने मां को भी घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस चौंकी बमियाल में कर दी है। उधर, बमियाल पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी