प्रकाश पर्व पर नाभा दास समिति ने लगाया भंडारा

गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास सेवा समिति द्वारा गुरु नाभा दास महाराज के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समूह सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:11 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर नाभा दास समिति ने लगाया भंडारा
प्रकाश पर्व पर नाभा दास समिति ने लगाया भंडारा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास सेवा समिति द्वारा गुरु नाभा दास महाराज के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समूह सदस्यों ने भाग लिया। समिति के चीफ आर्गेनाइजर पुरुषोत्तम भजूरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम हवन यज्ञ कर विश्व की मंगल कामना के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम में महंत दविंद्र दास, महंत किशोरी दास, महंत प्रियंका दास, महंत सांवरिया दास मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विशाल भंडारा करवाया। इसके उपरांत चीफ आर्गेनाइजर पुरुषोत्तम भजूरा ने संगत को बधाई दी और श्री गुरु नाभा दास के मार्गदर्शन पर चलकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाएं और नशामुक्त होकर महाशा समाज का भारत देश में नाम बढ़ाएं। इस अवसर पर अजय, अक्षय, आशु, वीना, कंसो, हेम, अलका, श्रृष्टा, परमजीत, सिमरन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी