सिविल अस्पताल को भेजे मास्क, पीपी किट्स व सैनिटाइजर

सांसद सन्नी देओल ने सिविल अस्पताल को मास्क बेडशीट्स पीपी किट्स एवं सैनिटाइजर भेजे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 06:15 AM (IST)
सिविल अस्पताल को भेजे मास्क, पीपी किट्स व सैनिटाइजर
सिविल अस्पताल को भेजे मास्क, पीपी किट्स व सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, खानपुर : सांसद सन्नी देओल ने सिविल अस्पताल को मास्क, बेडशीट्स, पीपी किट्स एवं सैनिटाइजर भेजे हैं। बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में सांसद द्वारा भेजी गई उक्त सामग्री सिविल सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर को सुपुर्द की गई। विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सहायता कार्य किए जा रहे हैं। सांसद की ओर से कोरोना से बचाव के लिए एक लाख मास्क, 10 हजार बेडशिट्स, 10 हजार पीपी किट्स एवं सैनिटाइजर भेजे जाएंगे। इसकी पहली किश्त में आई सामग्री सिविल सर्जन को सुपुर्द की गई हैं।

chat bot
आपका साथी