कई परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह थामा कांग्रेस का हाथ

गांव गोविदसर में कांग्रेस पार्टी के एससी सेल के ब्लाक चेयरमैन प्रेम लाल व गांव प्रधान सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की। यहां मुख्य रूप से जिला सीनियर वाइस चेयरमैन डाक्टर सोहनलाल सोनिया उपस्थित हुए। इस दौरान कई परिवारों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा जिन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी की ओर से सम्मानित किय गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM (IST)
कई परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह थामा कांग्रेस का हाथ
कई परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह थामा कांग्रेस का हाथ

संवाद सहयोगी, सरना : गांव गोविदसर में कांग्रेस पार्टी के एससी सेल के ब्लाक चेयरमैन प्रेम लाल व गांव प्रधान सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की। यहां मुख्य रूप से जिला सीनियर वाइस चेयरमैन डाक्टर सोहनलाल सोनिया उपस्थित हुए। इस दौरान कई परिवारों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा, जिन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी की ओर से सम्मानित किय गया।

कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डा. सोहन लाल सोनी ने बताया कि गांव गोविदसर में कांग्रेस एससी सेल ने ब्लाक चेयरमैन प्रेम लाल व गांव प्रधान सुभाष कुमार की अध्यक्षता में परिवारों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि आने वाले समय में वह पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में मदद करेंगे। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों ने कहां कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से खफा होकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। हलका विधायक जोगिदर पाल द्वारा करवाए गए विकास कार्यो से भी वे प्रभावित हुए हैं। सरवन कुमार, मीना देवी, सुनील कुमार, कंचन कुमारी ने कहा कि हम घर-घर जाकर लोगों कांग्रेस की नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने मोदी सरकार को भी आड़े हाथ लिया। इस मौके पर सरवन कुमार, मीना देवी, सुनील कुमार, कंचन कुमारी, राधा रानी, राजेश कुमार, विनोद कुमार, विशाल कुमार, साहिल कुमार, ज्योति वाला, सुरेंद्र कुमार, संगीता देवी, मदनलाल, सुखविदर कुमार, प्रदीप कुमार, सलीमा देवी, काजल कुमारी, बचन लाल व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी