मंत्र हमारी सोई हुई चेतना को जगाता है: स्वामी रामानंद

संवाद सहयोगी, घरोटा : मंत्र एक ऐसा साधन है जो हमारे भीतर सोई हुई चेतना को जागृत करने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 10:23 PM (IST)
मंत्र हमारी सोई हुई चेतना को जगाता है: स्वामी रामानंद
मंत्र हमारी सोई हुई चेतना को जगाता है: स्वामी रामानंद

संवाद सहयोगी, घरोटा : मंत्र एक ऐसा साधन है जो हमारे भीतर सोई हुई चेतना को जागृत करने के अतिरिक्त हमारी सुशुप्त शक्तियां को विकसित कर देता है। यह बात युवा संत स्वामी रामांनद ने चेला में व्यक्त की। वह योग वेदांत सेवा समिति की ओर से आयोजित एक दिवसीय गीता भागवत सत्संग समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्वामी रामांनद ने धर्म, अध्यात्म, चरित्र, नैतिक मूल्य, ¨हदू संस्कृति व संतों के खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों से भी सावधान होने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास खाने को पर्याप्त अन्न, पहनने को वस्त्र, रहने को घर होते हुए भी हम भीतर से दुखी क्यों हैं क्योंकि हम लोग अपने भीतर की चेतना जागृत करने की तरकीब भूल चुके हैं। परमात्मा का अनुसंधान करने के संपर्क सूत्र छोड़ बैठे हैं। मंत्रजाप और उसकी विधि का विधान त्याग चुके हैं। दिनोंदिन पाश्चात्य जगत के दिखावे से प्रभावित होते जा रहे हैं। जैसे वह लोग भौतिक साधनों से संपन्न होते हुए भी अशांत है। वैसे हमारा जीवन भी अशांति की ओर बढ़ रहा है। स्वामी रामांनद ने साधकों को ऋषि प्रसाद अभियान के अतिरिक्त युवाधन सुरक्षा अभियान, नशे से सावधान अभियान की तैयारियों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर समिति पदाधिकारीयों के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी