सैकड़ों परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

इस दौरान पवन कुमार व बानो देवी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से भाजपा के साथ कार्य करते आ रहे थे। लेकिन पूर्व विधायक की कारगुजारी को लेकर वह नाखुश थे। वहीं पार्टी में उन्हें सम्मान भी नहीं मिल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:18 PM (IST)
सैकड़ों परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
सैकड़ों परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा: पवन कुमार व बानो देवी ने सैकड़ों परिवारों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक जोगिदर पाल ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पवन कुमार व बानो देवी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से भाजपा के साथ कार्य करते आ रहे थे। लेकिन पूर्व विधायक की कारगुजारी को लेकर वह नाखुश थे। वहीं पार्टी में उन्हें सम्मान भी नहीं मिल रहा था। कार्यक्रम के दौरान विधायक जोगिदर पाल ने जरूरतमंद परिवारों को कंबल और नौजवानों को खेलों का सामान भी वितरित किया। इस मौके पर मुकेश महाजन, कमली देवी, रमेश कुमार, कमलेश कुमारी, नीलम देवी, सृष्टा देवी, ममता देवी, सुनीता ,शांति देवी, कुंती देवी, रमन कुमार, महेंद्र पाल, सुमन लता, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, सुनील कुमार व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी